वसुधा लक्ष्मी साधना
वसुधा लक्ष्मी साधना सामान्य रूप से लक्ष्मी का तात्पर्य धन, अर्थात् रुपया, पैसा मान लिया गया है। जबकि यह अपने आप में एक अत्यन्त सीमित अर्थ है। लक्ष्मी की पूर्णता को समझने के लिये उसके स्वरूपों को समझना आवश्यक है। लक्ष्मी के अष्ट स्वरूप हैं जिसमें धन लक्ष्मी, भू-लक्ष्मी, सरस्वती लक्ष्मी, प्रीति लक्ष्मी, कीर्ति लक्ष्मी, शान्ति लक्ष्मी, तुष्टि लक्ष्मी और पुष्टि लक्ष्मी सम्मिलित हैं। जीवन को आनन्द पूर्वक चलाने के लिये इन अष्ट स्वरूपों का संयोजन आवश्यक है। लक्ष्मी के इन अष्ट स्वरूपों में एक महत्वपूर्ण स्वरूप है – भू-लक्ष्मी अर्थात् भवन लक्ष्मी अर्थात् वसुधा लक्ष्मी। किसी भी बुधवार अथवा सिद्ध योग पर इस महत्वपूर्ण साधना को सम्पन्न किया जा सकता है। साधना दिवस पर साधक प्रातःकाल अपनी दैनिक गुरु साधना पूर्ण कर पीले रंग के आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुंह कर बैठें। अपने सामने एक थाली पर कुंकुम से स्वास्तिक बनाएं। स्वास्तिक में चार सुपारी स्थापित करें। मध्य में एक अक्षत की ढेरी बनाकर उसमें पुष्प रखें, पुष्प के ऊपर मंत्र सिद्ध प्राणप्रतिष्ठायुक्त भूमि सिद्धि भव सिद्धि प्राणश्चेतना मंत्रों से अन...