Posts

Showing posts with the label जागृती साधनाए

त्रिया बंगालन-भैंसासुर वीर साधना.

Image
त्रिया बंगालन-भैंसासुर वीर साधना. त्रिया बंगालन जिनके दुहाई से कई सारी मशानी शक्तियां काम करती है और भैंसासुर वीर तो बहोत खतरनाक शक्ति है । भैंसासुर वीर को दिया हुआ कोई भी काम वह करता है,इनके लिए षट्कर्म तो बहोत मामूली काम है । यह मंत्र साधना षट्कर्म में पूर्ण सिद्धिदायक है,इसी साधना से मयांग (आसाम का तांत्रिक क्षेत्र ) के तांत्रिक आज के समय मे प्रसिद्ध हुए है । गुवाहाटी के पास एक गांव में आज भी काला जादू सिर चढ़कर बोलता है । चमत्कार और आसाम का बेहद पुराना रिश्ता है,तब यह प्रागज्योतिषपुर के नाम से मशहूर था । मिर्जा नत्थन, इब्न बतूता और शहाबुद्दीन जैसे विद्वानों ने अपनी किताबों में प्रागज्योतिषपुर की तंत्र-मंत्र विद्या का उल्लेख भी किया है । हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण ने यहीं पर आध्यात्मिक शक्तियों से संपन्न भागदत्त के पिता नरकासुर से माया युद्ध किया था । प्राचीन काल में आसाम स्थित शक्तिपीठ कामाख्या तंत्र-मंत्र का गढ़ हुआ करता था,तब वहां बौद्ध संन्यासी तंत्र-मंत्र करने के लिए जाते थे । जैसे-जैसे वक्त गुजरा, बौद्ध संन्यासी आसाम के विभिन्न हिस्सों में जाने लगे,यह बात दी...

हनुमान प्रत्यक्षीकरण साधना.

Image
हनुमान प्रत्यक्षीकरण साधना. हनुमानजी को रूद्रावतार भी कहा जाता है। वह भगवान शिव की तरह ही जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्त की हर इच्छा पूरी करते हैं। यूं तो हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कई तरीके हैं फिर भी कुछ विशेष तांत्रिक प्रयोगों के द्वारा उनके न केवल दर्शन किए जा सकते हैं वरन उनसे मनचाहा वरदान भी पाया जा सकता है। हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन साधना भी ऎसी ही एक तांत्रिक विधि है जिसके द्वारा हनुमानजी के दर्शन होते हैं। इस साधना को किसी मंदिर या गुप्त स्थान पर ही किया जाता है। यदि किसी नदी के कि नारे एकांत स्थान या पर्वत पर स्थित मंदिर में किया जाए तो ज्यादा बेहतर होता है। कुल मिलाकर साधना का स्थान पूर्णतया पवित्र, शांत और शुद्ध होना चाहिए। इस साधना के लिए आपको सबसे पहले लाल वस्त्र ले लेने चाहिए। बिना सिले वस्त्र जैसे धोती अधिक उपयुक्त है परन्तु अनिवार्य नहीं है। साथ ही आसन भी लाल ही होना चाहिए। पूजा के लिए लड्डू, सिंदूर, केले, दीपक, धूप, गंगाजल, जल का लोटा दूध, माचिस तथा लाल गुलाब के फूल ले लें। मंगलवार को उपवास रखें। इसके साथ ही जल के लोटे में दूध मिला दें और उसे ...

विर-वेताल प्रत्यक्षिकरण साधना

Image
विर-वेताल प्रत्यक्षिकरण साधना शाबर मंत्रो की विशेष रचना है,जो सिद्ध नवनाथों द्वारा है । ये मंत्र पढ़ने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती है एवं एक सामान्य साधक भी इन मंत्रों से लाभ उठा सकता है । आज पापमोचनी एकादशी के शुभ मुहूर्त पर मैं यह मंत्र और इससे संबंधित जानकारी आपको देना चाहता हूँ । 100 करोड़ शाबर मंत्रो की रचना सिद्ध नवनाथ भगवान ने किया हुआ है परंतु आज हमें बड़े मुश्किल से 10 हजार मंत्र भी देखने नहीं मिलते है । इस दुर्भाग्य को मिटाना अब तो असंभव है,फिर भी हमें प्रयास करना चाहिए ताकि कुछ मंत्रो को प्राप्त करके हमें इस कलयुग में प्रत्यक्ष लाभ हो । वैदिक और तांत्रोत्क मंत्रों के जाप से सब कुछ संभव तो है फिर उन्हें सिद्ध करने में वर्षो लग जाता है,इसलिए शाबर मंत्र का जाप करके लाभ उठाना उचित है । आज का यह साधना विर-वैताल के प्रत्यक्षिकरण से है,वेताल को प्रत्यक्ष करके उनसे कई प्रकार के कार्य पूर्ण करवाये जा सकते है । वेताल एक प्रकार से भूतो का राजा माना जाता है,हमारे देश में कई ऐसे साधक है जो वेताल को सिद्ध किये हुए है परंतु वह लोग दुनिया के सामने आकर लोककल्याण करना उचित नहीं समजते है ...

कर्ण पिशाचिनी

Image
कर्ण पिशाचिनी सिद्धि प्रयोग सब लोग इस दुनिया में किसी न किसी कारणवश परेशान होते हैं। और सभी को यह जानने की उत्सुकता होती है की अदृश्य दुनिया में क्या क्या छुपा हुआ है। पर आपके लिए यह जान लेना ज़रूरी है की तब भी लोग तंत्र में भाग नहीं लेते क्यूंकि ऐसी विद्याएं खतरनाक होती हैं। इनमें आप पाएंगे की लोग एक बार तो उत्साह से जाते हैं पर उसके बाद में अगर बुरे असर से परेशान नहीं हुए तो एक बुद्धि वाला जुआ बतलायेंगे। तंत्र मंत्र यन्त्र में कईं बार ऐसी साधनायें  की जाती हैं जिनसे आप अदृश्य दुनिया से नाता बना सकते हैं, लोगों के दिल में छुपी बात जान सकते हैं और जो नहीं दिखता है वहां से जो दिखता है उस दुनिया पर असर पैदा कर सकते हैं। कर्ण पिशाचिनी सिद्धि प्रयोग कर्ण पिशाचिनी साधना कोई आसान या फिर सरल एवं सहज साधना नहीं हैं। आप पाएंगे की लोग इसको करने के पश्चात पागल हो गए हैं, घर-व्यवहार में तबाही पा चुके हैं और बहुत सी परेशानियों से क्षतिग्रस्त हुए हैं। आप अगर किसी मंत्र में दीक्षित नहीं हैं या फिर गुरु की शरण में नहीं गए हैं तो इस साधना को नहीं करने के सुझाव को उत्तम और सबसे बड़ी...