बीर कंगण सिद्धि जागृती साधना
नोट:-( बीर कंगण बनाने की विधि अन्त मे बताई है कृपया ये ब्लॉ ग पुरा पढिये ) हिन्दू धार्मिक परंपरा में एक ओर जहां देव, नाग, गंधर्व, अप्सरा, विद्याधर, सिद्ध, यक्ष, यक्षिणी, भैरव, भैरवी आदि सकारात्मक शक्तियों की बात की गई है तो वहीं दैत्य, दानव, राक्षस, पिशाच, पिशाचिनी, गुह्मक, भूत, वेताल आदि नकारात्मक शक्तियों की साधना का उल्लेख भी मिलता है। उसी तरह कुछ ऐसी भी शक्तियां हैं जिनकी जो सात्विक भाव से साधना करता है, वह उनको वैसा ही चमत्कार दिखाती हैं। उन्हीं में से एक है वीर या बीर साधना। सभी वीरों की शक्तियां एक-दूसरे से भिन्न हैं। ये अलग-अलग शक्तियों से संपन्न होते हैं। गुप्त नवरात्रि में और कुछ विशेष दिनों में बीर साधना की जाती है। बीर साधना को तांत्रिक साधना के अंतर्गत माना गया है। मूलत: 52 बीर हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं- नोट:-( बीर सिद्धि जागृती मंत्र प्राप्त करने हेतु आप मुझे ई-मेल से संम्पर्क करे ) 01. क्षेत्रपाल बीर 02. कपिल बीर 03. बटुक बीर 04. नृसिंह बीर 05. गोपाल बीर 06. भैरव बीर 07. गरूढ़ बीर 08. महाकाल बीर 09. काल बीर 10. स्वर्ण बीर 11. रक्तस्वर्ण बीर 1...