शाबर मंत्र-गोपनीय सूत्र.
शाबर मंत्र एक गुप्त विद्या :- शाबर मंत्र साधना एक गुप्त विद्या है जिसके बारे में आप और आपके गुरु के अतिरिक्त किसी को भी जानकारी नहीं होनी चाहिए | साधना के दौरान आपको होने वाले अनुभूतियों के विषय में भी आप किसी को न बताये | ऐसा करने से आपको साधना में जो अनुभूति मिल रही है वह बंद हो जाती है और साधना में असफलता ही हाथ लगती है | स्वप्न में भी होने वाली अनुभूतियों को किसी से न बताएं | किन्तु इनके विषय में अपने गुरु से कुछ न छिपाए | शाबर मंत्र साधना में गुरु का महत्व : – साधना चाहे कोई भी हो शाबर मंत्र/shabar mantra की या फिर वैदिक मंत्र की , गुरु का साथ आपको अतिशीघ्र साधना में सफलता दिला सकता है | साधक द्वारा गुरु के द्वारा दिए गये मंत्र को ही सिद्ध करना चाहिए | साधना में आने वाली हर अड़चन गुरु के आशीर्वाद द्वारा आसानी से दूर हो जाती है | आपके गुरु का उचित मार्गदर्शन किसी भी कठिन साधना में होने वाले नुकसान से आपको बचाता है | साधना काल में प्राप्त होने वाली उर्जा को उचित दिशा देना बहुत जरुरी हो जाता है और ऐसा गुरु के सानिध्य में ही संभव हो सकता है | द्रढ़ निश्चय और ध्यान साधना में ...